Tuesday, 9 August 2022

यम यामी। - तर्कशील।

यम और यमी दो भाई बहन हैं। दोनो सूर्य के पुत्र पुत्री हैं। ऋग्वेद के मंडल 10 सूक्त 10  में दोनो भाई बहन का संवाद है। मैं इसी के पन्ने ऋग्वेद के अपनी किताब से डाल रहा हूं, दूसरे पन्ने मेने इसी संबंध में दूसरे ऋग्वेद जो मेने भारत सरकार की वेबसाइट वैदिक हेरिटेज से लिए है, वो भी डाल रहा हूं। सरकारी वेबसाइट मोदी सरकार ने अपने अंड भत्तों के मानसिक शोषण के लिय बनवाई है। इस वेबसाइट पर मंत्रों का उच्चारण भी सुन सकते हैं। जो कुछ मेरी वाली ऋग्वेद में लिखा है उसी को मैने अपनी तरफ से निम्नलिखित दोहरा कर लिखा है। आप पन्नो को पढ़िए और मिलान करिए:-

यमी बोली :- इस निर्जन एवं विस्तृत द्वीप में आकर मैं तुझ सखा से संभोग सुख पाने के लिए सन्मुख हुई हूंं. तुम माता के उदर से ही मेरे साथ हो. विधाता यह चाहते है कि तुम्हारे  संसर्ग से मेरे उदर से जो पुत्र पैदा हो, वह हमारे पिता का योग्य नाती हो. (१)

यम ने उत्तर दिया– तुम्हारा साथी यम तुम्हारे साथ ऐसी मित्रता नही चाहता. तुम बहिन होने के कारण इस संबंध के योग्य नहीं हो. महान् एवं शक्तिशाली प्रजापति के स्वर्ग धारण कर्ता  पुत्र अर्थात देव देख रहे हैं. (२)

यमी ने कहा– प्रजापति आदि देव त्याज्य नारियों के साथ इस प्रकार का संबंध रखना चाहते हैं. मानवों के लिए यह संबंध त्याज्य  है. तुम अपने मन को मेरे अनुकूल बनाओ एवं प्रजापति के समान तुम भी पुत्र के जन्मदाता के रूप में मेरे शरीर में प्रवेश करो. (३)

यम बोला– हमने पहले ऐसा कभी नहीं किया. हम सत्य बोलते हुए असत्य से दूर रहते है. अंतरिक्ष में जल धारण करने वाले सूर्य एवं अंतरिक्ष में रहने वाली उनकी पत्नी सरण्यु ( महाभारत व पुराणों में पत्नी का नाम संज्ञा बताया गया है) हमारे पिता-माता हैं. इस प्रकार हम सगे भाईबहिन है. (४)

यमी कहने लगी– रूपकर्ता, शुभाशुभ प्रेरक एवं सर्वात्मक प्रजापति ने गर्भ में ही हमें पति पत्नी बना दिया था. प्रजापति के काम का कोई भी विरोध नही करता है. हमारे दंपती होने की बात द्यावा - पृथ्वी जानते है. (५)

यमी बोली– पहले दिन के संभोग को कौन जानता है! उसे किसने देखा है? उसे कौन बताएगा? हे मोक्ष और बंधन का निर्णय करने वाले यम! तुम मित्र और वरुण के स्थान अर्थात् दिन-रात के विषय में क्या कहते हो. (६)

तुझ यम की अभिलाषा मुझ यमी के प्रति जागृत हो. एक ही शय्या पर साथ-साथ सोने के लिए पत्नी जिस प्रकार पति के सामने अपना शरीर प्रदर्शित करती है, उसी प्रकार मैं अपना शरीर प्रकाशित करूंगी. आओ, हम दोनो रथ के दो पहियों के समान एक ही कार्य में लगें. (७)

यम ने कहा– यहां जो देवों के गुप्तचर घूमते हैं, वे न कभी थकते हैं और न आंखे बंद करते है. हे दुख देने वाली यमी! तुम मेरे अतिरिक्त किसी अन्य के पास शीघ्र जाओ एवं रथ के पहियों के समान एक रुचि वाला कार्य करो. (८)

सभी यजमान रात और दिन का कल्पित भाग यम को दें. सूर्य का तेज यम के लिय बार-बार उदित हो. आपस में संबंध रखने वाले रात-दिन द्यवा और पृथ्वी के साथ यम के बंधु है. यमी अपने भाई यम के अतिरिक्त किसी अन्य को अपना बनावे. (९)

आगे चलकर ऐसा समय आएगा, जब बहिने अपने भाई के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को पति बनावेंगी. हे सुंदरी! मेरे अतिरिक्त किसी अन्य को पति बनाने की कल्पना करो और अपनी भुजा को वीर्यघान करने वाले उस पुरुष का उपधान बनाओ. (१०)

यमी कहने लगी– उस भाई के होने से क्या लाभ है, जिसके रहते हुए भी बहिन पतिविहीन रहे. उस बहिन के होने से क्या लाभ है, जिसके होते हुए भाई दुख उठाए. मैं काममूर्छित होकर ये वचन बोल रही हूं. तुम मेरे शरीर से अपना शरीर भली-भांति मिलाओ. (११)

यम कहने लगा– हे यमी! मैं तुम्हारे शरीर से अपना शरीर नही मिलाना चाहता. जो अपनी बहिन के साथ संभोग करता है, उसे लोग पापी कहते हैं. हे सुंदरी! मेरे अतिरिक्त किसी अन्य पुरुष के साथ आमोदप्रमोद करो. तुम्हारा भाई यह काम करना नही चाहता. (१२)

यमी बोली– मुझे खेद है कि तुम बहुत कमजोर हो. मैं तुम्हारे मन को नही समझ पा रही हूं. रस्सी जिस प्रकार घोड़े को बांधती है और लता जिस प्रकार वृक्ष से लिपट जाती है, उसी प्रकार अन्य स्त्री तुम्हारा आलिंगन करती है. (१३)

यम ने कहा– हे यमी! लता जिस प्रकार वृक्ष को लपेटती है, उसी प्रकार तुम मेरे अतिरिक्त अन्य पुरुष का आलिंगन करो. वह पुरुष भी तुम्हारा आलिंगन करे. तुम उस पुरूष का मन जीतने की कामना करो और वह पुरुष तुम्हारा मन जीतने की इच्छा करे. तुम उसी के साथ कल्याणकारी सहवास करो. (१४)
मंत्र नंबर तीन में यमी कहती है कि इस तरह के संबंध देवों के लिए त्याज्य नही है, मानवों के लिय त्याज्य हैं। ऋग्वेद में ही पिता पुत्री के संभोग का विवरण भी मिलता है, वह मेरी अगली पोस्ट में।


No comments:

Post a Comment

टाइगर, Sher,

  संवृतस्मृति अनुसार ज़ब सना टुन्नी लड़कीयों के योनि मे फस्ट टाइम बाल आता है तो मून देवता सेक्स करके चले जाते है ज़ब फस्ट टाइम मेंस आता है तो ...